{"_id":"5fa6b6c50f9e307a047c9a7d","slug":"17-people-got-corona-report-negative-and-nine-positive-got-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले नौ पॉजिटिव, 17 ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले नौ पॉजिटिव, 17 ने कोरोना को दी मात
Sat, 07 Nov 2020 08:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर शनिवार को जिले में कोरोना के केवल नौ नए मामले आए जबकि 17 लोग ठीक हुए। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5419 हो गई है जिसमें से 5212 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके अलावा 57 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 150 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले में 1,91,853 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। शनिवार को 1,175 लोगों का सैंपल लिया गया जबकि 853 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई।
विज्ञापन
इनमें से 844 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही है जबकि नौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित मिले इन नौ लोगों में से फाजिलनगर क्षेत्र के तीन, मोतीचक के एक, कसया के एक, पडरौना के एक, तमकुहीराज के एक तथा दो मरीज अन्य क्षेत्रों के हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 5419, ठीक होने वालों की संख्या 5212 व मृतकों की संख्या 57 है। इसके अलावा 150 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की दर 2.82 प्रतिशत है जबकि ठीक होने वालों की दर 96.18 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिले में मृत्यु दर 1.05 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग की अपील की है।