{"_id":"624316f073712d58e5375346","slug":"17-oxygen-plants-installed-in-gorakhpur-there-will-be-no-shortage-of-oxygen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: गोरखपुर में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, 17 प्लांट लगे, जानें इनकी क्षमता और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: गोरखपुर में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, 17 प्लांट लगे, जानें इनकी क्षमता और...
Tue, 29 Mar 2022 07:57 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री की पहल पर जिले के 13 स्थानों पर 17 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे का कहना है कि ये 17 ऑक्सीजन प्लांट जिले के विभिन्न अस्पतालों में लगाए गए हैं। इनकी जांच की जा चुकी है। जांच में कोई भी कमी नहीं मिली है। बेडों तक ऑक्सीजन की सप्लाई सीधे शुरू हो गई है। तीसरी लहर में प्लांट की जरूरत भी नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
गोरखपुर में लगे 17 ऑक्सीजन प्लांट ट्रायल में सफल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में अब ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की जान नहीं जाएगी। मुख्यमंत्री की पहल पर जिले के सात सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) समेत 13 स्थानों पर 17 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। इन सभी प्लांटों का ट्रॉयल भी हो चुका है। अच्छी बात यह है कि सभी प्लांट ट्रॉयल में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल और मई माह में मरीजों की संख्या जब बढ़ी तो सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मच गया। छोटे से लेकर बड़े सिलेंडरों की डिमांड ऐसी थी कि मरीज और उनके तीमारदार मनमानी रकम देने को तैयार थे। लेकिन, इसके बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे थे। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की जान तक चली गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर तीसरी लहर से पहले जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और बड़हलगंज होम्योपैथी कॉलेज, चौरीचौरा, हरनही व कैंपियरगंज समेत सात सीएचसी, गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगा दिए गए हैं। मरीजों के बेडों तक सीधे ऑक्सीजन की सप्लाई भी शुरू हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लगे 17 ऑक्सीजन प्लांटों की जांच की जा चुकी है। जिसमें कोई कमी नहीं मिली है।
विज्ञापन
यहां लगा ऑक्सीजन प्लांट
- स्थान, क्षमता (एलएमपी), बेड की संख्या
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज, 1000, 1000
- जिला अस्पताल, 1960, 305
- महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, 600, 200
- चौरीचौरा सीएचसी, 500, 50
- 100 बेड टीबी अस्पताल, 400, 100
- कैंपियरगंज सीएचसी, 300, 60
- हरनही सीएचसी, 300, 50
- एम्स, 400, 100
- होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बड़हलगंज, 300, 100
- सहजनवां सीएचसी, 333, 30
- चरगांवा सीएचसी, 250, 30
- पिपरौली सीएचसी, 333, 30
- महिला अस्पताल, 1000, 200
- बासगांव सीएचसी, 166, 30