{"_id":"5f7b07198ebc3e9bee59334a","slug":"17-new-found-corona-positive-including-two-policemen-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में दो पुलिसकर्मी समेत 17 नए मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 301","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में दो पुलिसकर्मी समेत 17 नए मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 301
Mon, 05 Oct 2020 05:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Oct 2020 05:14 PM IST
सार
- लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
- महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
विस्तार
सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मियों समेत जिले 17 कोरोना संक्रमित मिले। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
जिले में अब तक 3245 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2911 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 301 का इलाज चल रहा है। अब तक 33 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक पांच मरीज बांसी ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें नगवा गांव में चार और दरहरा गांव में एक संक्रमित मिला। भनवापुर के रतनपुर गांव में तीन संक्रमित मिले। नौगढ़ के पुलिस लाइंस में दो और आर्यनगर में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
खेसरहा के कलनाखोर और बगुलहवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बर्डपुर कस्बा और डुमरियागंज ब्लॉक के तेलडिहवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 17 संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।