फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   16 corona positive got in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना से 16 नए लोग मिले संक्रमित, 31 हुए ठीक

Wed, 14 Oct 2020 08:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
16 corona positive got in kushinagar
Covid 19 - फोटो : PTI

कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही। 16 नए लोग इस बीमारी से संक्रमित मिले हैं। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की संख्या 5100 हो गई है।

विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि संक्रमित मरीजों से अधिक संख्या स्वस्थ मिले मरीजों की रही। जांच में 31 लोग स्वस्थ पाए गए। इस तरह संक्रमण दर घटकर अब चार प्रतिशत से नीचे आ गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दो हजार सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1984 निगेटिव और 16 पॉजिटिव केस हैं। इनमें दुदही क्षेत्र से एक, फाजिलनगर से सात, तमकुही से दो, पडरौना से एक और अन्य क्षेत्रों से पांच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह अब तक कराई गई 160163 लोगों जांच में 5100 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि जांच में 31 मरीज स्वस्थ पाए गए, जिन्हें कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक कुल 4858 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।


52 मरीजों की अब तक इस बीमारी से मौत हुई है, जबकि 190 लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण दर 3.90 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 95.25 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.02 प्रतिशत है। राहत की बात यह है कि जिले में संक्रमण दर घटकर अब चार प्रतिशत से भी कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed