फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   159 cases came in chaupal at 44 places

पुलिस की चौपाल: 44 जगहों पर लगी चौपाल में आए 159 मामले, 70 का तत्काल निस्तारण

Wed, 22 Dec 2021 07:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Dec 2021 07:23 PM IST
सार

एसएसपी के सामने व्यापारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके नखास, खूनीपुर में पुलिस पिकेट लगाए जाने की मांग उठाई। इस पर एसएसपी ने तत्काल पुलिस पिकेट लगाने का आदेश दिया।

विज्ञापन
159 cases came in chaupal at 44 places
चौपाल में समस्याएं सुनते एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पुलिस की चौपाल में उत्पातियों के बारे में जानकारी ली गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के खूनीपुर इलाके में पहुंचे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पहले बीट सिपाही और आम लोगों से संवाद कर वहां की समस्या जानी। फिर उत्पातियों के बारे पूछा।

विज्ञापन


पूछा कि, चुनाव के लिहाज से क्या-क्या सतर्कता बरती जा सकती है। दूसरे अफसरों ने भी आम लोगों और चौकीदारों से संवाद कर चुनाव में खलल डालने वाले लोगों की जानकारी जुटाई।  44 जगहों पर लगी चौपाल में कुल 159 मामले सामने आए। इसमें से 70 का निस्तारण किया गया। चार मामलों में पाबंद करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के सामने व्यापारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके नखास, खूनीपुर में पुलिस पिकेट लगाए जाने की मांग उठाई। इस पर एसएसपी ने तत्काल पुलिस पिकेट लगाने का आदेश दिया। आम लोगों ने जाम की समस्या के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के सामने कोतवाली क्षेत्र के कुल 13 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें चार का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। तीन मामलों में जांच के आदेश दिए गए। एसएसपी समेत सभी अफसरों ने चौपाल वाले थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। साथ ही उनसे बातचीत कर समस्याओं के बारे में जानकारी भी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed