{"_id":"611e5b118ebc3e7a02576370","slug":"15689-applications-for-gram-panchayat-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ग्राम पंचायत सहायक के लिए आए 15689 आवेदन, सभी पंचायतों में होनी है एक-एक सहायक की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ग्राम पंचायत सहायक के लिए आए 15689 आवेदन, सभी पंचायतों में होनी है एक-एक सहायक की भर्ती
Thu, 19 Aug 2021 06:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:52 PM IST
सार
राज्य अधिकारी/ग्राम पंचायत कार्यालय या विकास खंड अधिकारी के कार्यालय एवं ग्राम पंचायतों में आवेदन फॉर्म जमा करने की सुविधा दी गई थी। डीपीआरओ कार्यालय में मिले 1352 और विकास खंड अधिकारी के कार्यालय में मिले 9859 आवेदन को एकत्र कर ग्राम पंचायतों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के 1294 पदों के लिए 15689 आवेदन आए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा अब खत्म हो गई है। जिले की सभी 1294 पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक की भर्ती होनी है।
विज्ञापन
शासन की तरफ से जारी गाइड लाइन के मुताबिक दो अगस्त से 17 अगस्त तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना था। राज्य अधिकारी/ग्राम पंचायत कार्यालय या विकास खंड अधिकारी के कार्यालय एवं ग्राम पंचायतों में आवेदन फॉर्म जमा करने की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय में मिले 1352 और विकास खंड अधिकारी के कार्यालय में मिले 9859 आवेदन को एकत्र कर ग्राम पंचायतों को भेज दिया गया है। वहीं पर आवेदन पत्रों की जांच कर मेरिट सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि पंचायतों द्वारा मेरिट सूची तैयार किए जाने के बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी भी जांच करेगी।