{"_id":"6002e0a9015f6f7ad656d0dd","slug":"1500-revenue-workers-including-commissioner-dm-office-will-get-vaccine-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्वास्थ्य कर्मियों के बाद इस विभाग को लगेगी कोरोना वैक्सीन, प्रशासन ने शुरू की तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्वास्थ्य कर्मियों के बाद इस विभाग को लगेगी कोरोना वैक्सीन, प्रशासन ने शुरू की तैयार
Sat, 16 Jan 2021 06:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में स्वास्थ्य कर्मियों के बाद कोरोना के खिलाफ जंग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजस्व कर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिस विभाग के अफसरों, कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू होगा। राजस्व विभाग में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय समेत तहसीलों के अफसर, लेखपाल और अमीन आदि को मिलाकर 1500 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें कमिश्नर कार्यालय और चकबंदी के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर एक विशेष प्राफार्में पर इन सभी से जुड़ी संबंधित जानकारी दर्ज की जा रही है। इनमें नाम, पदनाम, पता, मोबाइल नंबर के अलावा उनकी जन्मतिथि तथा आधार को छोड़कर कोई भी पहचान पत्र मसलन वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, विभाग से जारी आईडी समेत कई अन्य विकल्पों में से किसी एक की जानकारी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
18 जनवरी तक अपलोड होगा डाटा
ब्यौरा दर्ज करने के लिए शुक्रवार की शाम सभी तहसीलों के कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया। 18 जनवरी तक यह डाटा अपलोड हो जाना है। इसके बाद इसे सीएमओ को भेजा जाएगा। वह अपनी आईडी-पासवर्ड से इसे को-विन पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसी की मदद से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को मैसेज कर उसे यह जानकारी भेजी जाएगी कि उन्हें कब और किस बूथ पर वैक्सीन लगेगी।
फाइनेंस एडीएम राजेश सिंह ने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर में स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस, राजस्व और सफाईकर्मियों को रखा गया है। राजस्व के करीब 1500 अफसरों, कर्मचारियों के अलावा कमिश्नर कार्यालय के करीब 100 कर्मचारियों को शुरूआत में वैक्सीन लगनी है। सभी की सूचना संकलित की जा रही है।
कहा कि 25 जनवरी के बाद इन्हें वैक्सीन लगनी शुरू होगी। इसी तरह कोरोना काल में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुलिस और सफाईकर्मियों को भी शुरूआत में ही वैक्सीन लगनी है।