{"_id":"62d79fc14428ed683b2fb57b","slug":"150-women-who-came-for-ultrasound-test-returned-disappointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर का हाल: अल्ट्रासाउंड जांच कराने आईं 150 महिलाएं निराश लौटीं, रेडियोलाजिस्ट की कमी से बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर का हाल: अल्ट्रासाउंड जांच कराने आईं 150 महिलाएं निराश लौटीं, रेडियोलाजिस्ट की कमी से बढ़ी दिक्कत
Wed, 20 Jul 2022 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:55 AM IST
सार
जिला महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव ने कहा कि रेडियोलाजिस्ट की कमी है। सीएमओ से मांग की गई है, लेकिन वह भी देने में असमर्थ हैं। एक रेडियोलाजिस्ट एक दिन में 40 से अधिक अल्ट्रासाउंड नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में दो रेडियोलाजिस्ट के स्थानांतरण से अल्ट्रासाउंड जांच का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को मात्र 40 महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की गई जबकि 150 से ज्यादा निराश लौट गईं।
दरअसल, अस्पताल में चार रेडियोलाजिस्ट की तैनाती थी। एक दिन में ओपीडी व इमरजेंसी के अलावा भर्ती 160 गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच की जाती थी। पिछले दिनों दो रेडियोलाजिस्ट का गैर जनपद स्थानांतरण होने व एक के अवकाश पर जाने से मात्र एक रेडियोलाजिस्ट ही अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं।
जिला महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव ने कहा कि रेडियोलाजिस्ट की कमी है। सीएमओ से मांग की गई है, लेकिन वह भी देने में असमर्थ हैं। एक रेडियोलाजिस्ट एक दिन में 40 से अधिक अल्ट्रासाउंड नहीं कर सकता है। इसलिए, शेष महिलाओं को वापस करना पड़ रहा है। उन्हें जांच कराने के लिए बाद का समय दिया जा रहा है।