फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   150 women who came for ultrasound test returned disappointed

गोरखपुर का हाल: अल्ट्रासाउंड जांच कराने आईं 150 महिलाएं निराश लौटीं, रेडियोलाजिस्ट की कमी से बढ़ी दिक्कत

Wed, 20 Jul 2022 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jul 2022 11:55 AM IST
सार

जिला महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव ने कहा कि रेडियोलाजिस्ट की कमी है। सीएमओ से मांग की गई है, लेकिन वह भी देने में असमर्थ हैं। एक रेडियोलाजिस्ट एक दिन में 40 से अधिक अल्ट्रासाउंड नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
150 women who came for ultrasound test returned disappointed
गोरखपुर जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में दो रेडियोलाजिस्ट के स्थानांतरण से अल्ट्रासाउंड जांच का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को मात्र 40 महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की गई जबकि 150 से ज्यादा निराश लौट गईं।
विज्ञापन


दरअसल, अस्पताल में चार रेडियोलाजिस्ट की तैनाती थी। एक दिन में ओपीडी व इमरजेंसी के अलावा भर्ती 160 गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच की जाती थी। पिछले दिनों दो रेडियोलाजिस्ट का गैर जनपद स्थानांतरण होने व एक के अवकाश पर जाने से मात्र एक रेडियोलाजिस्ट ही अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव ने कहा कि रेडियोलाजिस्ट की कमी है। सीएमओ से मांग की गई है, लेकिन वह भी देने में असमर्थ हैं। एक रेडियोलाजिस्ट एक दिन में 40 से अधिक अल्ट्रासाउंड नहीं कर सकता है। इसलिए, शेष महिलाओं को वापस करना पड़ रहा है। उन्हें जांच कराने के लिए बाद का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed