फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   150 consumers of 10 kW have not deposited bill for six months

Gorakhpur News: 10 किलोवाट के 150 उपभोक्ताओं ने छह माह से नहीं जमा किया बिल, 10 करोड़ रुपये का बकाया

Fri, 24 Feb 2023 11:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Feb 2023 11:38 AM IST
सार

 जोन के मुख्य अभियंता ने सभी वितरण मंडलों के अभियंताओं को बकायेदारों की सूची भेजकर कहा है कि छह माह से एक रुपया भी बिजली बिल के मद में जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के कनेक्शन कैसे चल रहे है?

विज्ञापन
150 consumers of 10 kW have not deposited bill for six months
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर मंडल के 150 बड़े उपभोक्ताओं ने पिछले छह माह में एक रुपये भी बिजली बिल जमा नहीं किया। ये सभी कनेक्शन 10 किलोवाट या अधिक की क्षमता के हैं। इन सभी उपभोक्ताओं पर लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भी है। एमडी के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने सभी बकायेदारों से बिजली बिल जमा कराने या उनके कनेक्शन की पीडी (स्थाई विच्छेदन) का निर्देश एक्सईएन को दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, दो दिन पहले आए पूर्वांचल विद्युत निगम के एमडी के कड़े पत्र से अभियंताओं में खलबली मची है। एमडी ने सप्ताहभर के भीतर इन बकायेदारों से वसूली या कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है। जोन के मुख्य अभियंता ने सभी वितरण मंडलों के अभियंताओं को बकायेदारों की सूची भेजकर कहा है कि छह माह से एक रुपया भी बिजली बिल के मद में जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के कनेक्शन कैसे चल रहे है?
विज्ञापन


सप्ताहभर में ये कनेक्शन या तो पीडी करें या बकाया जमा कराएं। इसमें लापरवाही करने वाले अभियंता खुद के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे। कनेक्शन की फोर्स पीडी बनाकर नोटिस पकड़ा दें। जिला प्रशासन के सहयोग से आरसी जारी कराएं। कुछ बकायेदारों के कनेक्शन अभियंताओं की मिलीभगत से भी धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राजस्व वसूली का दबाव पड़ने पर अभियंता व बकायेदार दोनों परेशान हैं। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि इन सभी बकायेदारों से बिजली बिल जमा करवाने या अनिवार्य रूप से पीडी करने का निर्देश दिए हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed