फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   150 bed new trauma center to be built in BRD

Gorakhpur News: बीआरडी में बनेगा 150 बेड का नया ट्रॉमा सेंटर, 17.6 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

Thu, 21 Jul 2022 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि बीआरडी में नया ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। इसके बनने से मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
150 bed new trauma center to be built in BRD
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नया ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए राजकीय निर्माण निगम डीपीआर तैयार करेगा। शासन से मिली अनुमति के बाद यह फैसला लिया गया है। 150 बेड के ट्रॉमा सेंटर में 50 बेड आईसीयू के होंगे। यह दो हजार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसमें चार ऑपरेशन थियेटर भी होंगे। अनुमानित तौर पर 17.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में 40 बेड का ट्रॉमा सेंटर चल रहा है। इसमें 10 बेड आईसीयू के हैं। एक ऑपरेशन थियेटर भी है, जिसमें एक-एक न्यूरो सर्जन, आर्थो सर्जन, जनरल सर्जन और दो एनेस्थीसिया के डॉक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन


बेडों की संख्या कम होने की वजह से प्रतिदिन 10 से 15 मरीज ट्रॉमा सेंटर से हायर सेंटर रेफर किए जा रहे हैं। यही वजह है कि बीआरडी ने ट्रॉमा सेंटर के विस्तार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह डॉक्टर होंगे तैनात

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें चार न्यूरो सर्जन, दो रेडियोलॉजिस्ट, छह ईएनटी, एक प्लास्टिक सर्जन, चार रेडियोग्रॉफर, चार आर्थो सर्जन, छह जनरल सर्जन और 30 मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। इसके अलावा 100 नर्सिंग स्टाफ, 24 नर्सिंग असिस्टेंट, 10 ओटी टेक्नीशियन, चार लैब टेक्नीशियन, दो एमआरआई टेक्नीशियन भी शामिल हैं।


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि बीआरडी में नया ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। इसके बनने से मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed