{"_id":"5f995b4592cbc5686303b402","slug":"15-corona-infected-including-health-worker-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत 15 मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 212","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत 15 मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 212
Wed, 28 Oct 2020 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
जिले में अब तक 3710 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3454 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 212 का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 44 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक चार संक्रमित जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें सेबुई गांव में चार संक्रमित मिले। भनवापुर के शाहपारा गांव में दो और भनवापुर में एक संक्रमित मिला। लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले।
विज्ञापन
बढनी वार्ड नंबर 10 में एक संक्रमित मिला। बर्डपुर के शिवपुर गांव, डुमरियागंज के सेमुआड़ीह गांव , मिठवल के धमौरा गांव, नौगढ़ के सिविल और शोहरतगढ़ ब्लॉक के चिल्हिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 15 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल लिया गया।