फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   142 accused of rape and molestation sent to jail

UP News: दुष्कर्म और छेड़खानी के 142 आरोपियों को भेजा जेल, डीआईजी ने चलवाया विशेष अभियान

Fri, 02 Sep 2022 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Sep 2022 10:28 AM IST
सार

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़खानी को लेकर विशेष अभियान चलाया। डीआईजी रेंज के इस अभियान में 142 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।

विज्ञापन
142 accused of rape and molestation sent to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़खानी को लेकर विशेष अभियान चलाया। डीआईजी रेंज के इस अभियान में 142 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। वहीं, हत्या, लूट, डकैती और हत्या की कोशिश के आरोपी 102 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया। डीआईजी जे. रविंद्र के आदेश पर 15 दिन के विशेष अभियान में चार जिलों के पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआईजी रेंज जे. रविंद्र गौड़ ने 16 से 31 अगस्त तक 15 दिन का एक विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर जिले के पुलिस कप्तानों को विभिन्न अपराधों में वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


डीआईजी ने अभियान में महिला अपराध से जुड़े मुकदमे यानी दुष्कर्म, छेड़खानी, बच्चियों के साथ होने वाली छेड़खानी की घटना, हत्या, हत्या के प्रयास के मुकदमों में लक्ष्य तय किया था। करीब 690 आरोपितों की गिरफ्तारी का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 308 को पुलिस ने इस दौरान गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है और अगले 15 दिनों में उन्हें भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ ने कहा कि महिलाओं से होने वाले अपराध और गंभीर मामलों में गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। चारों जिलों में अच्छी सफलता मिली है, आगे भी अभियान जारी रहेगा।


मादक पदार्थ से कमाई गई 8.20 करोड़ की संपत्ति जब्त
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोरखपुर रेंज की पुलिस ने एक सप्ताह में 1.21 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद किया तो वहीं, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 39 गैंगस्टर की 8.20 करोड़ की संपत्ति जब्त की। इस अभियान में चारों जिलों में 429 केस दर्ज कर 454 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। गोरखपुर पुलिस ने इसी अभियान के तहत नौ लोगों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। जबकि, पांच हुक्का बार सील करते हुए 11 के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed