गोरखपुर में सात मासूमों समेत मिले 141 कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 1411
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बीच मरीजों की संख्या घटती-बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जहां 148 मरीज मिले थे, वहीं शनिवार को इनकी संख्या 141 हो गई। खास बात यह रही कि करीब एक माह बाद पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इससे बीआरडी कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। संक्रमितों में सात मासूम समेत एक निजी अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है। इसके बाद से संक्रमितों का आंकड़ा 17902 पहुंच गया है। इनमें 16194 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मौत की संख्या 297 ही है। एक्टिव केस 1411 हैं।
कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। लेकिन रफ्तार कम होने के बीच मासूम इसकी चपेट में आने लगे हैं। एक दिन पूर्व ही छह मासूम कोरोना की चपेट में आए थे। शनिवार को फिर अलग-अलग मोहल्ले के सात मासूम कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें बिलंदपुर में छह और सात साल के सगे भाई-बहन हैं। इनके अलावा परिवार के चार और सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।
इलाही बाग में एक पांच साल का मासूम, झारखंडी में सात और 13 साल के सगे भाई, महिला अस्पताल में भर्ती 22 साल की मां और दो साल की बेटी, चरगांवा में 30 साल की महिला और उसका दो साल का बेटा, चरगांवा में आठ साल का मासूम, सुरदापार में एक साल का मासूम लोहरपुरवा में पांच साल का बच्चा संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। यह सुखद संकेत है। लगातार जांच की संख्या भी बढ़ रही है।