फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 year old boy Amar Prajapati set up company after training to make LED light in gorakhpur

बड़े सपनों ने अमर को बनाया शहर का 'सबसे छोटा' उद्यमी, 14 साल की उम्र में बनाई अपनी कंपनी

Sun, 04 Oct 2020 12:18 PM IST
vivek shukla राजीव रंजन, गोरखपुर।
राजीव रंजन, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Oct 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
14 year old boy Amar Prajapati set up company after training to make LED light in gorakhpur
अमर प्रजापति ने एलईडी लाइट्स बनाने का प्रशिक्षण लेकर बनाई अपनी कंपनी। - फोटो : अमर उजाला

अमर प्रजापति गोरखपुर शहर के 'सबसे छोटे' उद्यमी हैं। मात्र 14 साल के अमर ने एलईडी लाइट्स बनाने का प्रशिक्षण लेने के बाद खुद की कंपनी बना ली है। हालांकि जीवन प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से संचालित इस कंपनी को चलाने में उनके भाई का भी काफी सहयोग रहता है। एक सहायक उत्पादों को तैयार करता है।

विज्ञापन


अमर प्रजापति आरपीएम एकेडमी में कक्षा 8वीं का छात्र है। लॉकडाउन के दौरान उसके मन में पढ़ाई के अलावा कुछ नया सीखने का ख्याल आया। जब अनलॉक-1 शुरू हुआ तो अमर को गीडा में एलईडी लाइट्स बनाने के प्रशिक्षण की जानकारी मिली। इसके बाद उसने पिता की अनुमति ली और एलईडी बनाने का प्रशिक्षण शुरू कर दिया। अमर के सीखने की ललक प्रशिक्षक विवेक सिंह को काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन


पांच दिन के प्रशिक्षण के बाद अमर ने एलईडी के पांच उत्पादों को बनाना पूरी तरह से सीख लिया। स्कूल बंद होने की वजह से पढ़ाई के बाद काफी समय बच जाने की वजह से अमर ने खाली समय में घर पर एलईडी लाइट बनाना शुरू कर दिया। अब वह गीडा स्थित उद्यमिता विकास संस्थान से एलईडी लाइट का रॉ मेटेरियल मंगाता है और घर में ही एलईडी लाइट तैयार करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरेक दिन होता है 100 से 125 बल्ब तैयार

पांच दिन के प्रशिक्षण के बाद अमर ने एलईडी लाइट के पांच तरह के उत्पाद बनाना पूरी तरह से सीख लिया। इसके बाद उसने जिस संस्थान से एलईडी लाइट्स बनाने का प्रशिक्षण हासिल किया, वहीं से रॉ मेटेरियल मंगाना शुरू कर दिया। रिश्ते में अपने एक भाई और एक वर्कर की सहायता से अमर ने हरेक दिन 100 से 125 एलईडी लाइट्स बनाना शुरू कर दिया है। अमर ने कहा कि अभी ऑनलाइन क्लास हो रहा है। ऐसे में एक बजे के बाद काफी समय मिल जाता है।

बन गई है कंपनी, सेटअप हो रहा है तैयार
अमर ने बताया कि उसने अपने पिता के गुरू के नाम पर अपनी कंपनी जीवन प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बनाई है। वैसे फैक्टरी तो छोटी होगी, लेकिन सेटअप तैयार हो जाएगा। हरेक दिन कम से कम 500 के आसपास लाइट्स तैयार की जाएगी। इनकी बिक्री के लिए कर्मचारी रखेंगे।
 
प्रशिक्षक एवं उद्यमी विवेक सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद कई लोगों ने अपनी कंपनी बनाई है। अमर उनमें से एक है। उसने अपनी फैक्ट्री के नाम से उत्पाद बनाना शुरू किया है। कोरोना काल के दौरान उनके संस्थान से तीन सौ से ज्यादा लोगों ने प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed