फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 technical employees of Electricity Corporation refused to take promotion

अजब-गजब: बिजली निगम के 14 तकनीकी कर्मचारियों ने प्रमोशन लेने से किया इनकार

Thu, 03 Feb 2022 11:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 11:53 AM IST
सार

मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि निर्देश पर इन सभी कर्मचारियों की सूची भेज दी गई है। कुछ प्रमोशन नहीं चाह रहे हैं।

विज्ञापन
14 technical employees of Electricity Corporation refused to take promotion
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली निगम के 14 तकनीकी कर्मचारियों (टीजी 2) ने पदोन्नति (प्रमोशन) लेने से इंकार कर दिया है। इनसभी का प्रमोशन अवर अभियंता पद पर हुआ है। इंकार करने के पीछे किसी ने बीमारी तो किसी ने अन्य कारण बताया। मुख्य अभियंता कार्यालय से जोन के इन सभी कर्मचारियों को नाम को एमडी ऑफिस तक भेज दिया गया था।

विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के निदेशक कार्मिक एसके बघेल ने 27 जनवरी को मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर जोन के 20 तकनीकी कर्मचारियों का पूरा विवरण मांगा था। इनका प्रमोशन होना है। सूत्रों ने बताया कि प्रमोशन के बाद इन कर्मचारियों की कंपनी (डिस्काम) बदल जाती। इससे वह अगर अभी पूर्वांचल डिस्काम में काम कर रहे हैं तो उन्हें नई तैनाती मध्यांचल, पश्चिमांचल के साथ अन्य डिस्काम में मिलती।
विज्ञापन


इससे उनका संपर्क एकदम से टूट जाता। ऐसे में इन कर्मचारियों ने बिना प्रमोशन लिए अपने डिस्काम (पूर्वांचल) में ही काम करने का फैसला किया। सेवाकाल के तय समय के बाद सभी कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाती है। इसके लिए उन्हें खुद से आवेदन करना होता है।  मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि निर्देश पर इन सभी कर्मचारियों की सूची भेज दी गई है। कुछ प्रमोशन नहीं चाह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed