फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 storey Greenwood Apartment will be built on five acres near Muktakashi Manch

बदल रहा है गोरखपुर: 5 एकड़ में मुक्ताकाशी मंच के पास बनेगा 14 मंजिला ग्रीनवुड अपार्टमेंट, जल्द लांच होगी योजना

Tue, 13 Feb 2024 11:56 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Feb 2024 11:56 AM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि ग्रीनवुड अपार्टमेंट के नाम से रामगढ़ताल क्षेत्र में अत्याधुनिक ग्रीनवुड अपार्टमेंट ग्रुप हाउसिंग परियोजना की लांचिंग जल्द की जाएगी। ले आउट प्लान और डिजाइन सब तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन
14 storey Greenwood Apartment will be built on five acres near Muktakashi Manch
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) तारामंडल क्षेत्र में मुक्ताकाशी मंच के पास पांच एकड़ में ग्रुप हाउसिंग परियोजना ‘ग्रीनवुड अपार्टमेंट’ जल्द लांच करेगा। ले आउट और डिजाइन फाइनल हो गया है। मिवान तकनीक से इसे बनाने में 326 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह प्राधिकरण की ऐसी पहली आवासीय परियोजना होगी, जिसमें स्वीमिंग पूल के साथ सर्वेंट क्वार्टर भी दिए जाएंगे। परियोजना में थ्री बीएचके एवं फोर बीएचके फ्लैट होंगे।

विज्ञापन


योजना के मुताबिक, बेसमेंट के अलावा 14 मंजिला टॉवर का निर्माण होगा। परियोजना में 300 फ्लैट थ्री बीएचके के होंगे। इसके अलावा 180 फ्लैट फोर बीएचके के होंगे। इसमें बेसमेंट एवं सतह पर पार्किंग का इंतजाम होगा, जिसमें 660 कार पार्क की जा सकेगी।
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि पार्क एवं लिफ्ट की सुविधा भी रहवासियों को मिलेगी। पहले इसे बौद्ध संग्रहालय एवं शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान की चहारदीवारी के बीच करीब सात एकड़ जमीन पर बनाने की योजना थी लेकिन बाद में मुक्ताकाशी के पास बनाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक परियोजना में फ्लैट्स की कीमत 90 लाख से एक करोड़ के बीच में होगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण के नियोजन, टाउन प्लानर कार्यालय समेत अन्य से स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद पर्यावरण संबंधी अनुमति के साथ रेरा में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि ग्रीनवुड अपार्टमेंट के नाम से रामगढ़ताल क्षेत्र में अत्याधुनिक ग्रीनवुड अपार्टमेंट ग्रुप हाउसिंग परियोजना की लांचिंग जल्द की जाएगी। ले आउट प्लान और डिजाइन सब तैयार हो चुकी है। मिवान तकनीक से इसे बनाया जाएगा और सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed