{"_id":"601da8a58ebc3e74ab202fc1","slug":"14-players-awarded-with-gold-medals-shown-in-taekwondo-and-judo-gorakhpur-city-news-gkp3836274170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो और जूडो में दिखाया हुनर, 14 खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो और जूडो में दिखाया हुनर, 14 खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक से नवाजा
विज्ञापन

गोरखपुर। चौरीचौरा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को स्पर्धाएं हुईं। इसमें 14 खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। जिलास्तरीय ताइक्वांडो और जूडो की स्पर्धा चौरीचौरा स्थित जेबी महाजन डिग्री कॉलेज में हुई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया। बालिका वर्ग की ताइक्वांडो में प्रतिज्ञा उपाध्याय, आर्यनंदिनी, प्रसिद्धि, आराधना और ऐश्वर्या यादव ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया। अनोखी, सिमरन, श्रेया, आराध्या शुक्ला और प्रत्यूषा तिवारी को रजत पदक मिले।
दिव्या, सपना, रिया, पलक और महक ने कांस्य पदक हासिल किया। बालकों में रेवेेश चौरसिया, गौरव पांडेय, रितिक वर्मा, विश्वास खरवार, दीपक गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते। शिव, अंकित, बिरूपाल, अभिषेक कुमार और विशाल कुमार ने रजत पदक हासिल किया। आकाश गौड़ और आकाश गिरी, नादर सिंह और शिवम, शुभम राव और मिथुन प्रजापति, शिवांश वर्मा और अभिषेक चौरसिया, अभिषेक पाल, अभिजीत कुमार ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
जूडो बालिका वर्ग में अंजली, रोशनी, साक्षी और प्रिया को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। आयुषी, जया, निगम और दिश को रजत जबकि सौंदर्य, पूर्णिमा, निधि और रत्ना मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग में हेमन, रितेश, शिव बहादुर और रामानंद मिश्र ने स्वर्ण, संगम, आदित्य, आनंद, आर्यन जायसवाल ने रजत तथा आशुतोष, राजन, विनय और बलवंत ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज प्रबंधक ईश्वर चंद्र जायसवाल ने पुरस्कृत किया।