{"_id":"6ac01ee637727d7c7b056b16","slug":"14-pairs-of-puja-special-trains-will-run-for-those-returning-home-for-diwali-and-chhath-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1472432-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली-छठ पर घर लौटने वालों के लिए चलेगी 14 जोड़ी पूजा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली-छठ पर घर लौटने वालों के लिए चलेगी 14 जोड़ी पूजा स्पेशल
Sat, 03 Oct 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीपावली और छठ पर घर लौटने वाले पूर्वांचल और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का विकल्प बढ़ाया है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से दशहरा, दीपावली और छठ को देखते हुए 14 जोड़ी यानी 28 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा दूसरे रेलवे की 16 जोड़ी ट्रेनें भी चलेंगी। इस तरह पूर्वोत्तर रेलवे से जुड़ी कुल 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 632 फेरों में संचालित होंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़े दबाव के बीच यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है।
-- -- -- -- -- -
नियमित ट्रेनों में सीटों का संकट
मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बंगलूरू और हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली कई नियमित ट्रेनों में नवंबर तक स्लीपर और एसी श्रेणी में नो रूम या लंबी वेटिंग है। 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर में तीन से 14 नवंबर तक स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम है। 15039 पुणे-गोरखपुर में 31 अक्तूबर से 21 नवंबर तक स्लीपर और थर्ड एसी फुल है। 12590 चर्लापल्ली-गोरखपुर में आठ से 13 नवंबर और 12592 व 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर में छह और आठ नवंबर को नो रूम है।
मुंबई से आने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस और 19037 अवध एक्सप्रेस में भी छह से 13 नवंबर तक आरक्षण के लिए जगह नहीं है। गोरखधाम, वैशाली और सप्तक्रांति जैसी ट्रेनों में भी नवंबर तक लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
गोरखपुर से बांद्रा समेत कई रूट पर चलेगी स्पेशल
पूजा स्पेशल में 05033/34 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक और 05101/02 गोरखपुर-सहरसा 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा 05343/44 लखनऊ-साबरमती 26 नवंबर, 05045/46 लखनऊ-राजकोट चार अक्तूबर से 30 नवंबर और 05060/59 लखनऊ-कोलकाता आठ अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेंगी।
मऊ-अंबाला, छपरा-अमृतसर, मऊ-कोलकाता, अमृतसर-बड़ोदरा, बांद्रा टर्मिनस-बड़ौदा, चंडीगढ़-पठानकोट, बनारस-कोलकाता और जयनगर-बनिहाल के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। अधिकांश ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे। कुछ ट्रेनें अनारक्षित भी होंगी जिससे तत्काल यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।