{"_id":"62ecdc38de8732250641cde5","slug":"14-found-corona-infected-including-doctor-aiims-student-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: गोरखपुर में डॉक्टर, एम्स छात्र समेत 14 मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर हुई 120","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: गोरखपुर में डॉक्टर, एम्स छात्र समेत 14 मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर हुई 120
Fri, 05 Aug 2022 02:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:30 PM IST
सार
गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक डॉक्टर, एम्स छात्र समेत कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। 29 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 120 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक डॉक्टर, एम्स छात्र समेत कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। 29 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 120 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों में बशारतपुर की एक निजी डॉक्टर व एम्स का एक छात्र भी शामिल है। सेमरा नंबर एक की 15 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67825 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66829 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
8736 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
130 बूथों पर बृहस्पतिवार को 8736 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। बूथ पर आने वाले सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा।