गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस: 135 लोगों को मिली नौकरी, ईटीएम मशीन की दी गई ट्रेनिंग
बस सप्लाई करने वाली कंपनी पीएमआई में 90 तो वंशिका कंपनी की ओर से 45 लोगों को नियुक्ति मिली है। कंपनी की ओर से रखे गए लोगों को नौ दिसंबर से सैलरी बनेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक बस ने गोरखपुर में युवाओं के लिए नौकरी के द्वार भी खोले हैं। करीब 135 लोगों को कंपनी के विभिन्न विभागों में नौकरी मिली है। इनमें इलेक्ट्रिक बस सप्लाई करने वाली कंपनी पीएमआई में 90 लोगों को तो टिकट बुकिंग करने वाली कंपनी वंशिका में 45 लोगों को नौकरी मिल चुकी है। इन सभी कर्मचारियों को नौ दिसंबर से ही सैलरी बनना शुरू हो गया है।
गोरखपुर शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलनी हैं। इनमें से 15 बसें गोरखपुर आ चुकी हैं। जल्द ही और बसें भी आ जाएंगीं। वहीं 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाने की संभावना है। इन सब चीजों को देखते हुए बसें चलाने वाली कंपनी और टिकट काटने वाली कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार से वंशिका कंपनी की ओर से नियुक्त किए गए कर्मियों को टिकट काटने वाली मशीन के संचालकों की ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है।
ईटीएम मशीन की दी गई ट्रेनिंग
वंशिका कंपनी की ओर से रखे गए कर्मचारियों को ईटीएम से टिकट काटने की ट्रेनिंग देने का काम शरू कर दिया गया है। विभिन्न रूटों पर दूरी के हिसाब से किराया पांच रुपये से 30 रुपये तय किया गया है। कंपनी की सुपरवाइजर रहमान ने बताया कि गोरखपुर में चलने वाली बसों के लिए कुल 45 कंडक्टर रखे गए हैं।
गोरखपुर इंचार्ज पीएमआई पवन कुमार ने कहा कि पीएमआई कंपनी में ड्राइवर समेत अन्य विभागों में कुल 90 कर्मचारियों की तैनाती हो चुकी है। इसके अलावा वंशिका नामक कंपनी की ओर से 45 कंडक्टरों की नियुक्ति की गई है। इन सभी कर्मचारियों की नौ जनवरी से ही सैलरी बनने लगी है।