फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1316 beneficiaries received the first installment of toilet construction

Gorakhpur News: 1316 लाभार्थियों को मिली शौचालय निर्माण की पहली किस्त

Tue, 01 Oct 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
1316 beneficiaries received the first installment of toilet construction
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 1316 लाभार्थियों के खाते में छह हजार रुपये की दर से प्रथम किस्त भेज दी गई है। जबकि 828 आवेदन स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जनपद में कुल 21919 व्यक्तिगत शौचालय बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से 12 ब्लाॅकों के 882 ग्राम पंचायतों में 1316 पात्र लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त छह हजार रुपये की दर से सात करोड़ नवासी लाख, छह हजार रुपये भेजा गया है, जिसमें विकास खंड बृजमनगंज के 189, घुघली में 302, लक्ष्मीपुर में मात्र एक लाभार्थी को प्रथम किस्त, महराजगंज सदर में 136, मिठौरा में 120, नौतनवां में 115, निचलौल में 346 परतावल में 6, फरेंदा में 93, सिसवा में 48 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की प्रथम किस्त भेजी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 828 लाभार्थियों के भुगतान की स्वीकृति अभी नहीं मिली है। 4426 लाभार्थियों की प्रथम किस्त भुगतान के लिए विभाग ने स्वीकृति मांगी थी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ऐसे परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए सहयोग राशि दिया जाता है जिसकी क्षमता शौचालय निर्माण की नहीं है। योजना के तहत पात्र लाभार्थी को 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। इसके लिए आवेदक को ग्राम पंचायत में आवेदन देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed