{"_id":"646da34b263a39c0ca06a7ea","slug":"13-year-old-girl-reached-young-man-house-at-midnight-for-marriage-2023-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कच्ची उम्र में इश्क का असर: आधी रात युवक के घर पहुंची 13 साल की किशोरी, बोली- तुझसे ही करूंगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची उम्र में इश्क का असर: आधी रात युवक के घर पहुंची 13 साल की किशोरी, बोली- तुझसे ही करूंगी शादी
Wed, 24 May 2023 11:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 May 2023 11:11 AM IST
सार
किशोरी और युवक बांसगांव के हरनही चौकी क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार की रात किशोरी युवक के घर पहुंच गई। युवक को छह महीने पहले भी मेले में किशोरी के साथ पकड़ा गया था। किशोरी को देखते ही युवक के घर वालों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करले वाला मामला सामने आया है। यहां बांसगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की बच्ची शुक्रवार रात 12 बजे एक युवक के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। युवक के घरवालों ने बालिका के घरवालों को तत्काल इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
घर वालों ने पहले समझाया फिर पिटाई भी की, लेकिन किशोरी युवक को छोड़ नहीं रही थी। दो दिन तक दोनों परिवारों में समझौते की कोशिश जारी रही, लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार को पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, किशोरी और युवक बांसगांव के हरनही चौकी क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार की रात किशोरी युवक के घर पहुंच गई। युवक को छह महीने पहले भी मेले में किशोरी के साथ पकड़ा गया था। किशोरी को देखते ही युवक के घर वालों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
इसे भी पढ़ें: ये हैं गोरखपुर के छह यूपीएससी टॉपर खिलाड़ी, अपने दम पर बन गए IAS
दोनों परिवारों ने अपने बच्चों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मंगलवार को थाने में केस दर्ज कराया गया। युवक के घरवालों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया है, जिसमें किशोरी शादी की जिद कर रही है और युवक को पीछे से पकड़े हुए है।
एसओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।