{"_id":"62b41508986cbe0329387364","slug":"13-newly-found-corona-infected-including-doctor-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: गोरखपुर में डॉक्टर समेत 13 नए मिले कोरोना संक्रमित, तीन परिवारों के दो-दो लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: गोरखपुर में डॉक्टर समेत 13 नए मिले कोरोना संक्रमित, तीन परिवारों के दो-दो लोग पॉजिटिव
Thu, 23 Jun 2022 12:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:53 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सभी संक्रमितों को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं। अभी तक किसी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच अनिवार्य
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के प्रति लोगों की लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। जिले में संक्रमण की रफ्तार तेज होने लगी है। मंगलवार को 19 मरीज मिलने के बाद बुधवार को भी 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें बीआरडी मेडिकल कालेज की पैथोलॉजी से जुड़ी महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना के 64 सक्रिय मरीज हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मिले कोरोना संक्रमितों में आवास विकास कॉलोनी, शिवाजी नगर कॉलोनी और तारामंडल के एक ही परिवार के दो-दो सदस्य शामिल हैं ग्रामीण क्षेत्र में भटहट में एंटीजन से जांच में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सभी संक्रमितों को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं। अभी तक किसी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। सीएमओ ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66964 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66024 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।