{"_id":"5f8855972e5b0a45f41ba5f0","slug":"13-new-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में कोरोना के 13 नए मामले आए, छह लोग हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में कोरोना के 13 नए मामले आए, छह लोग हुए ठीक
Thu, 15 Oct 2020 07:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Oct 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। गुरुवार को भी केवल 13 नए मामले आए तथा छह लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक जिले में 5113 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 4864 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिले में अब स्वस्थ होने का दर 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी आने व लोगों की तरफ से बरती गई सावधानी का अच्छा नतीजा दिखने लगा है। पिछले एक सप्ताह से संक्रमण की दर में कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को भी केवल 13 संक्रमित आए। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार 1912 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें से 1899 लोग निगेटिव व 13 लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
नए पॉजिटिव मिले मरीजों में से नेबुआ नौरंगिया में पांच, विशुनपुरा में एक, फाजिलनगर में एक, सुकरौली क्षेत्र में दो मरीज हैं। इसके अलावा छह मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सीएमओ के अनुसार अब तक जिले में 5113 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 4864 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 52 मरीजों की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण की दर 3.85 प्रतिशत तथा ठीक होने की दर 95.13 प्रतिशत है। मृत्यु दर भी 1.01 प्रतिशत है।