{"_id":"61b34fb7bcc08d659d22e2cb","slug":"13-hours-of-electricity-in-one-thousand-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कार पलटने से पोल क्षतिग्रस्त, 16 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कार पलटने से पोल क्षतिग्रस्त, 16 घंटे बिजली गुल
Fri, 10 Dec 2021 08:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Dec 2021 08:46 PM IST
सार
एचएन सिंह चौराहे पर कार दुर्घटनाग्रस्त कर बिजली के खंभे से जा टकराई है। अधिशासी अभियंता राप्तीनगर अविनाश गौतम ने बताया कि कार की टक्कर से खंभा झुक गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के एचएन सिंह चौराहा के पास बृहस्पतिवार रात दो बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने कार में सवार एक महिला और पुरुष को बाहर निकाला, दोनों को मामूली चोटें आई थीं। उधर, हादसे में बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने की वजह से खरैया पोखरा इलाके में 16 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कार से महिला और पुरुष खजांची चौक से असुरन की तरफ जा रहे थे। अभी एचएन सिंह चौराहे के पास पहुंचे थे कि कार बिजली के पोल में टक्कर मारने के बाद रेस्टोरेंट की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। रेस्टोरेंट मालिक रणधीर सिंह ने पुलिस को अज्ञात कार चालक के खिलाफ एक लाख रुपये के नुकसान होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
उधर, कार की चपेट में पोल आने से खरैया पोखरा फीडर दो बजे रात से बंद रहा। शुक्रवार शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। कर्मचारी सुबह से आपूर्ति बहाल करने में लगे रहे। बिजली गुल होने से सुबह लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत पानी के लिए हुई।
विज्ञापन