फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13 candidates from Gorakhpur and 8 from Bansgaon are in the fray

Gorakhpur News: गोरखपुर से 13 व बांसगांव से 8 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
13 candidates from Gorakhpur and 8 from Bansgaon are in the fray
गोरखपुर से 13 व बांसगांव से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
विज्ञापन

- नामांकन पत्रों की जांच के बाद गोरखपुर से 19 व बांसगांव से 3 पर्चे खारिज

-17 तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में गोरखपुर लोकसभा सीट से अब 13 व बासगांव से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद गोरखपुर में 19 प्रत्याशियों और बांसगांव में तीन पर्चे खारिज हो गए। 17 मई तक पर्चा वापस लिया जा सकता है इसके बाद ही पता चल सकेगा कि कितने उम्मीदवार लड़ेंगे।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर लोकसभा सीट से भागीदारी पार्टी के शिव शंकर प्रजापति, भारतीय सर्वधर्म पार्टी से संजय सिंह राणा, निर्दल सुधांशु तिवारी , इंडिया गठबंधन से सपा की काजल निषाद, भारतीय जनता पार्टी से रवि किशन शुक्ल, भारतीय जवान किसान पार्टी से आनंद कुमार यादव, बहुजन मुक्ति पार्टी से अमिता भारती, भारतीय युवाजन एकता पार्टी से अंकित शाह, मेरा अधिकार राष्ट्रीय पार्टी से सोनू राय, निर्दल प्रत्याशी नफीस अख्तर, बहुजन समाज पार्टी से जावेद अशरफ, अलहिंद पार्टी के राम प्रसाद व निर्दल प्रत्याशी पिंटू साहनी के पर्चे वैध पाए गए।जबकि, राधेश्याम सेहरा, श्रवण कुमार चौहान ,अशोक, श्रवण एडवोकेट, जमीरउद्दीन, चंद्रशेखर सिंह, साहबजादा, मृदुल कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत, प्रेम प्रकाश, विजय कुमार भारती ,लाल धारी यादव, अशोक ,अनिल यादव, महेंद्र कुमार ,रेखा ,राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा,कन्हई, जितेंद्र का नामांकन पत्र में त्रुटियां पाई गईं और उसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार बांसगांव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से कमलेश पासवान, इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के सदल प्रसाद, हीरालाल, बसपा से राम समुझ, श्रवण कुमार निराला, गया प्रसाद, मुरलीधर ,राजेंद्र चौहान के पर्चे जांच बाद वैध पाए गए। तीन प्रत्याशियों रामा, सिकंदर व राकेश के पर्चे त्रुटि के वजह से खारिज किए गए हैं। अब दोनों लोकसभा क्षेत्रों में कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान गोरखपुर लोकसभा के प्रेक्षक आईएएस नथमल डिडेल, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed