{"_id":"612e203fde1fde528757cb66","slug":"12th-student-became-police-station-for-a-day-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति: 12वीं की छात्र बनी एक दिन के लिए थानेदार, सूझबूझ से सुलझाएं मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति: 12वीं की छात्र बनी एक दिन के लिए थानेदार, सूझबूझ से सुलझाएं मामले
Tue, 31 Aug 2021 05:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Aug 2021 05:57 PM IST
सार
कार्यक्रम के तहत ठूठीबारी कोतवाली का इंटरमीडिएट की छात्रा ने लिया जायजा, फरियादियों की शिकायतें सुनकर मौके पर किया निस्तारण।
विज्ञापन
एक दिन की थानेदार बनी छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ठूठीबारी कोतवाली में स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज की 12वीं की छात्रा पल्लवी श्रीवास्तव को एक दिन का थानेदार बनाया गया। चार्ज लेने के बाद छात्रा ने थाने का निरीक्षण किया।
इस मौके पर छात्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान महिला उत्पीड़न के दो मामले सामने आए जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मंगलवार सुबह पल्लवी श्रीवास्तव ने थाने पहुंचकर थानेदार का चार्ज लिया। सूझबूझ से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।
संबंधित हल्का दरोगाओं को भी शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद थाने का निरीक्षण कर पुलिस की कार्य प्रणाली को समझा। कस्बे में भ्रमण कर दुकानों के साने बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को सही ढंग से खड़ा करने की अपील की।
विज्ञापन
वहीं, बस स्टैंड पर पहुंचकर दो पहिया वाहनों की जांच की। दो बाइक का ई-चालान काटा गया। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल संजय दुबे, एसआई भगवान सिंह बख्श आदि मौजूद रहे।