फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   123 purchasing centers will be set up in the district to buy wheat from farmers.

Gorakhpur News: किसानों का गेहूं खरीदने को जिले में बनाए जाएंगे 123 क्रय केंद्र

Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
123 purchasing centers will be set up in the district to buy wheat from farmers.
गोरखपुर। किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए जिले में 123 क्रय केंद्र खोले जाने का आदेश प्रशासन की ओर से दिया गया है। 102 क्रय केंद्र के लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष की स्वीकृति के लिए विभाग की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसमें से 70 केंद्र साधन सहकारी समितियों को बनाया जा रहा है। हालांकि समितियों पर सचिव का अभाव है, लेकिन जिन सचिवों के पास कई समितियां हैं उन्हें एक समिति पर गेहूं खरीद की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सरकार की ओर से गेहूं और धान सहित अन्य कई उत्पाद का समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाता है। वैसे जनपद में गेहूं और धान की ही खरीद होती है। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद हो उसके लिए सरकार की ओर से क्रय केंद्र स्थापित किए जाते हैं। जहां किसान अपना उपज लेजाकर बेच सकता है। गेहूं की खरीद जिले में पहली अप्रैल से शुरू हो जाती है, लेकिन खरीद के लिए क्रय केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पहले कर दी जाती हैं। सरकार ने इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 निर्धारित किया है।
विज्ञापन


पिछले दो सालों से गेहूं की खरीद पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाई है। इसकी वजह समर्थन मूल्य से अधिक बाजार में गेहूं का मूल्य रहा। इस नाते किसान सरकारी क्रय केंद्र पर ले जाने के बजाया व्यापारियों को ही अपना गेहूं दे दिए। इस लिए अभी तक 102 केंद्र खोले गए हैं। यदि खरीद बढ़ी तो और भी केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद कुमार दूबे, डिप्टी आरएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed