फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12-year-old boy hangs himself after mother stops him from using mobile phone.

गोरखपुर क्राइम: मां ने मोबाइल चलाने से रोका तो 12 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
सार

परिजनों के मुताबिक, किशोर आम के पेड़ पर झूला झूल रहा था। इसी दौरान रस्सी उसके गले में फंस गई, जिससे उसकी जान चली गई। किशोर दो भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन
12-year-old boy hangs himself after mother stops him from using mobile phone.
खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के पास आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि मां ने उसे अधिक देर तक मोबाइल चलाने से मना किया था। हालांकि, परिजनों का कहना है कि झूला झूलते समय रस्सी गले में फंसने से हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशोर भटहट कस्बे के पास स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। इन दिनों विद्यालय में त्रैमासिक परीक्षाएं चल रही हैं, जिसके कारण उसकी छुट्टी थी। मंगलवार को वह घर पर काफी देर तक मोबाइल चला रहा था। इस पर मां ने उसे मोबाइल चलाने से मना किया।

विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद घर से थोड़ी दूरी पर स्थित आम के पेड़ के पास किशोर की मौत हो गई। पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, किशोर आम के पेड़ पर झूला झूल रहा था। इसी दौरान रस्सी उसके गले में फंस गई, जिससे उसकी जान चली गई। किशोर दो भाइयों में छोटा था। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

उधर, घटना को लेकर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। गुलरिहा थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed