फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 trains including Gorakhpur-Varanasi Express will be canceled till 30

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 30 तक निरस्त रहेंगी गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें, कई बदले रुट से चलेंगी

Sat, 11 Mar 2023 02:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Mar 2023 02:34 PM IST
सार

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इंदारा-किड़िहरापुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य एवं इंदारा स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य के लिए 11 से 25 मार्च तक तथा प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य की वजह से 26 से 30 मार्च तक विभिन्न ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
12 trains including Gorakhpur-Varanasi Express will be canceled till 30
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के इंदारा-किड़िहरापुर स्टेशन के बीच दोहरीकरण एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य की वजह से 11 से 30 मार्च तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। वहीं 15 से अधिक ट्रेंनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा तो कुछ का संचलन तय स्टेशन से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इंदारा-किड़िहरापुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य एवं इंदारा स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य के लिए 11 से 25 मार्च तक तथा प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य की वजह से 26 से 30 मार्च तक विभिन्न ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस रूट पर दोहरीकरण कार्य पूरा हो जाने के बाद गोरखपुर से प्रयागराज तक सभी रेल खंड का दोहरीकरण हो जाएगा। इससे जहां ट्रेनों को समय से चलाने में मदद मिलेगी वहीं अतिरिक्त ट्रेनों का संचलन की राह भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

निरस्तीकरण

  • 01748/01747 वाराणसी-भटनी-वाराणसी अनारक्षित विशेष गाड़ी 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
  • 15129/15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
  • 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 13 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
  • 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
  • 05167/05168 बलिया-शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
  • 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
  • 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 15 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
  • 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
  • 05444 मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 21 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
  • 15104/15103 वाराणसी-गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस 26, 29 एवं 30 मार्च, 2023 को निरस्त रहेगी।
  • 15111/15112 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 26 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
  • 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 29 मार्च, 2023 को निरस्त रहेगी।


 

मार्ग परिवर्तन

  • अमृतसर से 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 मार्च को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • जयनगर से 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 मार्च को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दरभंगा से 13, 20 एवं 27 मार्च को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी छपरा-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 15, 18, 22, 25 एवं 29 मार्च को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • कोलकाता से 26 एवं 29 मार्च को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस छपरा-सीवान-भटनी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अजमेर से 14, 16, 20, 21, 23, 27 एवं 28 मार्च को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • छपरा से 22, 25, 26, 28 एवं 29 मार्च को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • सूरत से 26, 27 एवं 29 मार्च को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस जौनपुर-औंड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दरभंगा से 22, 25, 27 एवं 29 मार्च को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अहमदाबाद से 22, 24 एवं 26 मार्च को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस शाहगंज-जौनपुर-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बलिया से 22, 24, 26 एवं 29 मार्च को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी बलिया-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दादर से 22, 24 एवं 27 मार्च को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी।
  • आनन्द विहार टर्मिनस से 21 से 29 मार्च तक चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • सीतामढ़ी से 22 से 30 मार्च तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 26 मार्च को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 एवं 26 मार्च को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयागराज जं.-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट,-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 26 एवं 27 मार्च को चलने वाली 15018 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अमृतसर से 25 मार्च को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस शाहगंज-जौनपुर-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 मार्च को चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस जौनपुर-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • छपरा से 30 मार्च को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • नौतनवां से 26 मार्च को चलने वाली 18202 नौतनवां-दुर्ग एक्सप्रेस गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-जौनपुर-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दादर से 21, 23, 25, 26 एवं 28 मार्च को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी औंड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 23, 25, 27, 28 एवं 30 मार्च को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी बलिया-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed