फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 new corona positive got in basti

बस्ती में मिले 12 नए संक्रमित, 24 ने कोरोना को दी मात

Sat, 07 Nov 2020 06:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो,बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो,बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Nov 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
12 new corona positive got in basti
Corona - फोटो : PTI

बस्ती जिले में शनिवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 12 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब यह 4343 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि अब जिले में संक्रमितों की संख्या 4623 हो गई है। अब तक 90 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। यह सभी डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 190 है।
विज्ञापन


अब भी 717 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। डीएम ने बताया कि 182414 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 181697 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 177075 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 111 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। सदर तहसील में 67, हर्रैया में 26, भानपुर में 12 व रुधौली में तीन कंटेंमेंट जोन हैं। संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कॉलेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।


डीएम आशुतोष निरंजन के अनुसार शहर व ग्रामीण इलाकों में शेड्यूल के मुताबिक जांच कराई जा रही है। जहां भी केस सामने आ रहे हैं, उन्हें तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है। कोरोना को लेकर जागरूकता की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed