फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 km long jam on Gorakhpur-Varanasi highway

Gorakhpur: कालेसर से डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें, गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर 12 किमी लंबा जाम

Fri, 26 Jan 2024 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Jan 2024 11:19 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और वाहन लगातार निकाले जा रहे हैं। भीड़ अधिक होने की वजह से थोड़ी परेशानी हुई है। 

विज्ञापन
12 km long jam on Gorakhpur-Varanasi highway
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास हुए डायवर्जन के चलते लखनऊ जाने वाली गाड़ियां भी बड़हलगंज-दोहरीघाट के रास्ते एक्सप्रेस-वे की ओर से भेजी जा रही हैं। इसके चलते बड़हलगंज के पटना चौराहे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन 12 से 15 किमी लंबा जाम लग रहा जिससे वाराणसी, आजमगढ़ की ओर जाने वाले यात्री परेशान रहे। पुलिस ने मोर्चा संभाला तो वाहन धीरे-धीरे निकाले गए, लेकिन देर रात तक जाम से लोग परेशान ही रहे।
विज्ञापन

 

बुधवार से ही इस रोड पर जाम का यही हाल है। अब अयोध्या का रास्ता खुलने के बाद ही राहत की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल, 26 जनवरी तक डायवर्जन जारी है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर डायवर्जन के चलते बड़हलगंज में बुधवार की देर शाम से ही जाम लग गया, जो कई किलोमीटर परिक्षेत्र में फैल गया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह भी जाम की स्थिति बनी रही जिसके चलते पटना चौराहे के चारों तरफ यहां तक कि काॅलेज रोड से कस्बे की तरफ जाने वाले गोला तिराहे तक व राम जानकी मार्ग पर देवरिया जाने वाले मार्ग पर छह किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में फंसी सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। जाम में सर्वाधिक भारी वाहनों का रेला लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह वाहन रेंगना तो शुरू किए, लेकिन जाम से निजात पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और वाहन लगातार निकाले जा रहे हैं। भीड़ अधिक होने की वजह से थोड़ी परेशानी हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed