फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 Corona positive got in basti

बस्ती चिकित्सक की पत्नी-बेटी समेत 12 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 281

Fri, 30 Oct 2020 06:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Oct 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
12 Corona positive got in basti
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को एक चिकित्सक की पत्नी व बेटी सहित जिले में 12 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब तक जनपद में 4504 केस मिले हैं।
विज्ञापन


इसमें से 4136 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से 87 की मौत हो चुकी है। 27 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। 281 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशासन को अब भी 806 रिपोर्ट का इंतजार है। जिले से अब तक  169002 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 806 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कुल 118 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 65, हर्रैया में 35, भानपुर में 10 व रुधौली में आठ कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही घरों से निकलें। डीएम के अनुसार संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, ओपेक कैली अस्पताल, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।


डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीमें लगाई गई हैं, जो समय-समय पर मरीजों की जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed