{"_id":"635a105bce87305cad3e3a81","slug":"11th-class-girl-molested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ग्यारहवीं की छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ग्यारहवीं की छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत गंभीर
Thu, 27 Oct 2022 10:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:30 AM IST
सार
खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। पास के ही गांव में रहने वाले एक किशोर से उसकी दोस्ती थी। दिवाली के दिन छात्रा दोस्त के साथ घूमने गई थी। उसी दिन देर शाम किशोरी गांव के बाहर गंभीर अवस्था में अचेत पड़ी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के एक गांव में सोमवार को ग्यारहवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के दोस्त व आरोपी 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे बुधवार को पकड़ लिया। उधर, किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिक रक्तस्राव की वजह से दिक्कत ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। पास के ही गांव में रहने वाले एक किशोर से उसकी दोस्ती थी। दिवाली के दिन छात्रा दोस्त के साथ घूमने गई थी। उसी दिन देर शाम किशोरी गांव के बाहर गंभीर अवस्था में अचेत पड़ी मिली। गांव के लोगों ने किशोरी के अचेत होने की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परीक्षण के बाद हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने किशोरी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। किशोरी और उसके परिजनों के मुताबिक, दोस्त ने दुष्कर्म किया और हालत बिगड़ने पर गांव के बाहर फेंककर भाग गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दोस्त ने ही दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन