फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   118 year old Collectorate building auctioned for 52.51 lakhs in gorakhpur

गोरखपुर: 52.51 लाख में नीलाम हुई कलेक्ट्रेट की 118 साल पुरानी इमारत

Wed, 24 Mar 2021 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Mar 2021 12:24 PM IST
सार

  • पुरानी इमारत तोड़कर कलेक्ट्रेट के नए इंटीग्रेटेड भवन का होगा निर्माण
  • तीन साल तक बदला रहेगा कलेक्ट्रेट का पता, पर्यटन विभाग के भवन में होगा शिफ्ट

विज्ञापन
118 year old Collectorate building auctioned for 52.51 lakhs in gorakhpur
गोरखपुर कलेक्ट्रेट। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर कलेक्ट्रेट की करीब 118 साल पुरानी इमारत 52.51 लाख रुपये में नीलाम हो गई। 21 लाख रुपये से बोली शुरू हुई और सर्वाधिक बोली लगाने वाली फर्म को कलेक्ट्रेट की सभी इमारत को तोड़ने और उसका मलबा हटाकर इस्तेमाल करने का काम सौंपा गया। जल्द ही कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय के नए इंटीग्रेटेड भवन का निर्माण शुरू होगा। कलेक्ट्रेट का निर्माण वर्ष 1902-03 में कराया गया था।  

विज्ञापन


नई इमारत करीब तीन साल में बनकर तैयार हो पाएगी। तब तक के लिए कलेक्ट्रेट रेलवे बस स्टेशन के सामने पर्यटन विभाग की बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। इसी तरह एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यालय भी अलग-अलग शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इंटीग्रेटेड भवन के प्रथम तल पर एक तरफ डीएम तो दूसरी तरफ एसएसपी कार्यालय होगा। दोनों, कार्यालयों के बीच में एक गैलरी होगी। इस तल पर एक मीटिंग हाल व सिंगल विंडो सिस्टम की भी व्यवस्था रहेगी। नई इमारत तीन तल की होगी जिसमें पार्किंग के साथ ही लिफ्ट की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग, दूसरे तल पर होगा डीएम कोर्ट
कलेक्ट्रेट के नए इंटीग्रेटेड भवन में 100 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग की सुविधा होगी। इमारत पूरी तरह भूकंपरोधी होगी। पार्किंग से तीनों तल पर जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी। प्रथम तल पर डीएम व एसएसपी के कार्यालय होंगे जबकि दूसरे तल पर डीएम, एडीएम के छह कोर्ट।


इसी तल पर पुलिस अधिकारियों के बैठने की भी व्यवस्था रहेगी। दोनों तल पर टॉयलेट (महिला-पुरुष) की सुविधा रहेगी। तृतीय तल पर मालखाना, रेवेन्यू रिकार्ड रूम, बैरक, लाइब्रेरी, भूमि अध्याप्ति अधिकारी कक्ष, स्ट्रांग रूम, न्यायिक रिकार्ड रूम, स्टेशनरी रूम के अलावा दो किचन व टायलेट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed