{"_id":"613b1be18ebc3ee53105772c","slug":"11554-people-got-vaccine-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: 51 बूथों पर लगाया गया टीका, 11554 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: 51 बूथों पर लगाया गया टीका, 11554 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
Fri, 10 Sep 2021 02:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:18 PM IST
सार
डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीनेशन टीम में 80 फीसदी महिलाएं हैं। उन्हें तीज पर अवकाश दे दिया गया था। क्योंकि इस व्रत में 24 घंटे निर्जल रहना पड़ता है।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में 11554 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। हरितालिका तीज के कारण गुरुवार को केवल 51 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ भी कम रही। इनमें 8167 को पहली और 3387 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
टीकाकरण की शुरुआत सुबह नौ बजे से हुई जो चार बजे तक निर्बाध चलती रही। राहत की बात यह थी कि पर्व की वजह से बूथों पर लोग कम ही पहुंचे। ऐसे में लोगों को टीकाकरण के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व संक्रामक रोग अस्पताल में आम दिनों की अपेक्षा बेहद कम लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीनेशन टीम में 80 फीसदी महिलाएं हैं। उन्हें तीज पर अवकाश दे दिया गया था। क्योंकि इस व्रत में 24 घंटे निर्जल रहना पड़ता है। इसकी वजह से कम बूथों पर ही टीकाकरण किया गया। शुक्रवार से बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला
कोरोना संक्रमण के मामले अब बेहद कम हो गए हैं। बृहस्पतिवार को चार हजार नमूनों की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है जबकि एक ने संक्रमण को मात दे दी है। 30 अगस्त के बाद से ही कोई मौत न होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59404 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 58542 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस सात हो गए हैं।