{"_id":"618a107907f9e93c524ae0ea","slug":"11-more-dengue-patients-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डेंगू के 11 मरीज और मिले, संख्या हुई 56","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डेंगू के 11 मरीज और मिले, संख्या हुई 56
Tue, 09 Nov 2021 11:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:38 AM IST
सार
जटेपुर, डेयरी कॉलोनी और रामगढ़ताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में अब तक 441 मरीजों की एलाइजा जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
डेंगू। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों में जटेपुर रेलवे कॉलोनी, डेयरी कॉलोनी और रामगढ़ताल के रहने वाले हैं। इसके बाद से मरीजों की संख्या 56 हो गई है। इनमें दो मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि डेंगू के मामले तो बढ़े हैं, लेकिन अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 11 नए मरीजों में केवल दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। बाकी सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। बताया कि रेलवे कॉलोनी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
जटेपुर के बाद डेयरी कॉलोनी में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। यह चिंता की बात है। रेलवे कॉलोनियों में सफाई न होने से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे लेकर रेलवे को फिर से पत्र लिखा जाएगा। बताया कि जिला अस्पताल में अब तक 441 मरीजों की एलाइजा जांच कराई जा चुकी है। इनमें कुल 56 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एनएस-वन की जांच 1412 लोगों की गई है। मलेरिया की जांच भी लगातार कराई जा रही है। लेकिन अब तक कोई भी मलेरिया का मरीज नहीं मिला है। इसके अलावा 187 लोगों के घरों का सर्व किया गया है। 58 लोगों को नोटिस देकर सफाई के निर्देश दिए गए हैं।