फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 including BJP leader sentenced to eight years

Gorakhpur News: भाजपा नेता समेत 11 को आठ साल की सजा

Fri, 26 Jul 2024 06:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
11 including BJP leader sentenced to eight years
खोराबार। हत्या के प्रयास का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश अवनीश कुमार राय ने 11 लोगों को आठ साल की सजा सुनाई है। इस मामले में खोराबार के चार बार के प्रधान रहे व बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी जोखू प्रसाद, भाई छोटेलाल (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष खोराबार, प्रधान संघ के पदाधिकारी व भाजपा नेता), वार्ड नंबर तीन की पार्षद के पति व धनंजय उर्फ लोकेश पुत्र जोखू, शिवंजय प्रसाद पुत्र जोखू, कमलेश, बबलू, जितई समेत 11 लोग आरोपी बनाए गए थे। सजा सुनाए जाने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वर्ष 2004 में अपने दरवाजे पर एक पंचायत के बीच जोखू ने गांव के ही नंगा निषाद को थप्पड़ जड़ दिया था। उसके दो दिन बाद जोखू अपने पुत्रों व सहयोगियों के साथ जीप से कहीं जा रहा था। तब नंगा व उसके घर के लोगों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में जोखू व उनके पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी थी। नंगा निषाद की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। 20 साल बाद इस मामले में सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed