{"_id":"61c3302552e799113a0eaa10","slug":"11-gun-licenses-canceled-due-to-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने तेज की कानूनी कार्रवाई, 11 असलहा लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने तेज की कानूनी कार्रवाई, 11 असलहा लाइसेंस निरस्त
Thu, 23 Dec 2021 01:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:36 AM IST
सार
पुलिस की रिपोर्ट पर 22 बदमाशों पर 14(1) की कार्रवाई कर उनकी अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त भी किया गया। जब्त संपत्तियों की अनुमानित कीमत 31 करोड़, 88 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने गोरखपुर जिले के 573 बदमाशों को चिह्नित करके, इन्हें जिला बदर करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। डीएम की अनुमति के बाद पुलिस अब तक 67 बदमाशों को जिला बदर भी कर चुकी है। इसके अलावा 54 असलहा लाइसेंस धारकों को चिह्नित करके, 11 लाइसेंस निरस्त और 43 निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक जनवरी से अब तक 86 गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें 405 नामजद आरोपित बनाए गए। इस साल दो मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए तो, पांच घायल हुए। ऑपरेशन न्याय के तहत पुलिस ने कोर्ट में पैरवी कर 20 हत्या, तीन दुष्कर्म और आठ पॉक्सो के मामलों में सजा दिलाई है।
विज्ञापन
पुलिस की रिपोर्ट पर 22 बदमाशों पर 14(1) की कार्रवाई कर उनकी अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त भी किया गया। जब्त संपत्तियों की अनुमानित कीमत 31 करोड़, 88 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि अभियान चलाकर पुलिस बदमाशों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। लाइसेंस निरस्त कराने और जिला बदर करने को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है। बदमाशों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। ताकि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोई हिम्मत ना जुटा पाए।