{"_id":"61b349b94b235f205d390662","slug":"11-cows-died-due-to-drowning-in-pond-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: तालाब में डूबने से 11 गोवंशों की मौत, ग्रामीणों के प्रदर्शन पर मौके पर एसपी के साथ पहुंचीं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: तालाब में डूबने से 11 गोवंशों की मौत, ग्रामीणों के प्रदर्शन पर मौके पर एसपी के साथ पहुंचीं डीएम
Fri, 10 Dec 2021 06:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Dec 2021 06:07 PM IST
सार
समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर तालाब की साफ-सफाई करवाने, गोआश्रय स्थल बनाने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन
तालाब। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के लखना गांव के सार्वजनिक तालाब में 11 गोवंश के शव उतराते मिलने के मामले की जांच करने शुक्रवार को जिलाधिकारी व एसपी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि खेतों को नुकसान से बचाने के लिए छुट्टा जानवरों को जलकुंभी युक्त तालाब में कूदने पर विवश कर दिया होगा। इसमें फंसकर उनकी तालाब में डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बता दें कि लखना गांव के तालाब में बृहस्पतिवार की सुबह 11 गोवंशीय पशुओं के शव उतराते दिखाई दिए। ग्रामीणों के बताने पर इसकी सूचना प्रधान विजय शंकर पाठक ने ब्लॉक और तहसील के उच्चाधिकारियों को दी। लेकिन कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय तालाब पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के साथ गोवंशीय पशुओं को तालाब से निकालने और तालाब की सफाई करवाते हुए ऐसे कुकृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। जब इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव को दी गई तो उन्होंने चुनाव में ड्यूटी होने की बात कही।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम अमृत पाल कौर ने बताया कि यह बीडीओ और प्रधान की जिम्मेदारी है। मौके पर पहुंचीं जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने अपने सामने सभी पशुओं को तालाब से बाहर निकलवाकर उनका पोस्टमार्टम कराया।
वहीं, समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर तालाब की साफ-सफाई करवाने, गोआश्रय स्थल बनाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया।