फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   100 bed critical ward to be built in BRD Gorakhpur

खुशखबर: बीआरडी में बनेगा 100 बेड का क्रिटिकल वार्ड, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत होगा निर्माण

Wed, 03 Aug 2022 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Aug 2022 11:43 AM IST
सार

क्रिटिकल केयर यूनिट में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के 40 बेड रहेंगे। इस आईसीयू में वेंटिलेटर समेत जीवन रक्षक सभी उपकरण मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 30 वर्ड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) भी स्थापित होगा। इसमें आईसीयू से कुछ कम गंभीर मरीज रखे जाएंगे। इसके अलावा 20 बेड का ही नॉन वेंटिलेटर आईसीयू व 10 बेड इमरजेंसी बेड भी होगा।

विज्ञापन
100 bed critical ward to be built in BRD  Gorakhpur
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अब दिल्ली या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। ऐसे मरीजों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हो जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जाएगा। इसके निर्माण व उपकरण की खरीद में करीब 44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।  

विज्ञापन


केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत इस यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसी धनराशि में क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए वेंटिलेटर व दूसरे आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण भी खरीदे जाएंगे। इसको लेकर केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है। इसमें पांच वित्तीय वर्ष में चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जिलों में क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


आईसीयू के 40 बेड रहेंगे
क्रिटिकल केयर यूनिट में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के 40 बेड रहेंगे। इस आईसीयू में वेंटिलेटर समेत जीवन रक्षक सभी उपकरण मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 30 वर्ड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) भी स्थापित होगा। इसमें आईसीयू से कुछ कम गंभीर मरीज रखे जाएंगे। इसके अलावा 20 बेड का ही नॉन वेंटिलेटर आईसीयू व 10 बेड इमरजेंसी बेड भी होगा। इसमें वेंटिलेटर छोड़कर शेष सभी इंतजाम होंगे। इसमें दो माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय जो ट्रामा सेंटर संचालित है, उसे हटाया जा रहा है। वहां क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना होगी। इसके लिए जरूरत पड़ने पर भवन का विस्तार चार मंजिला तक किया जाएगा। इसके सभी उपकरणों की खरीद के लिए केंद्र सरकार रकम आवंटित करेगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत तक इसे संचालित भी कर दिया जाएगा। -डॉ. गणेश कुमार, बीआरडी मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed