फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 specialist doctors and 25 para-medical staff to be hired on contract in Railway hospital Gorakhpur

कोरोना अलर्ट: संविदा पर रखे जाएंगे 10 विशेषज्ञ डॉक्टर व 25 पैरा मेडिकल स्टॉफ, प्रशासन ने कसी कमर

Tue, 20 Apr 2021 04:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 04:54 PM IST
सार

वाक इन इंटरव्यू के लिए रेलवे अस्पताल प्रशासन ने मांगा आवेदन, रेलवे अस्पताल प्रशासन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए कसी कमर

विज्ञापन
10 specialist doctors and 25 para-medical staff to be hired on contract in Railway hospital Gorakhpur
गोरखपुर रेलवे अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे अस्पताल में कोविड-19 की रोकथाम के लिए व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। रेलवे अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए लेवल-2 के 25 बेड वाले वार्ड का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं कोरोना मरीजों की देखभाल और उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की कमी को पूरा करते हुए अस्पताल प्रशासन ने संविदा पर 10 विशेषज्ञ डॉक्टर और 25 पैरा मेडिकल स्टॉफ रखने का निर्णय लिया है। वाक इन इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इंटरव्यू में शामिल होने वालों को कोविड जांच रिपोर्ट साथ लेकर जाना होगा।

विज्ञापन


कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने ललित नरायन मिश्र रेलवे चिकित्सालय के चिकित्सा निदेशक को रेलकर्मियों के इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया था। इसी क्रम में रेलवे अस्पताल प्रशासन ने एनेस्थिसिया के दो, एमडी मेडिसिन के दो और सामान्य फिजिशियन के छह पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


इसी प्रकार पैरा मेडिकल स्टॉफ में रेडियोग्राफर, एक्स-रे और लैब टेक्नीशियन के लिए एक-एक, वार्ड व्याय व आया के लिए 10-10 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी नियम व शर्तों को पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। चिकित्सा निदेशक के मुताबिक जो भी इच्छुक इस इंटरव्यू में शामिल होना चाहता है उसे 72 घंटे के भीतर का आरटीपीसीआर जांच निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कोविड महामारी से रोक-थाम हेतु रेलवे प्रशासन निरंतर नए कदम उठा रहा है। मांग के अनुसार, विशेष ट्रेनों का संचलन किया जा रहा है, जिससे रेल यात्रियों कोई असुविधा न हो। स्टेशनों पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जा रहा है।


रेल कर्मियों के समुचित इलाज के लिए रेलवे हॉस्पिटल में 25 बेड कोविड लेवल 2 की सुविधा विकसित की जा रही है तथा इन कठिन परिस्थिति में डॉक्टरों की कमी न हो इसके लिए अतिरिक्त कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर रखने हेतु प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed