{"_id":"65211f8cb7fd32edeb007f67","slug":"10-new-cases-of-dengue-in-gorakhpur-number-reaches-150-2023-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर में डेंगू के 10 नए मामले आए, 150 तक पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर में डेंगू के 10 नए मामले आए, 150 तक पहुंची संख्या
Sat, 07 Oct 2023 02:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:36 PM IST
सार
गोरखपुर जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या छह दिन में ही दो गुनी हो गई है। 30 सितंबर को कुल 78 लोग डेंगू पीड़ित थे। जबकि 6 अक्तूबर को यह संख्या 150 पहुंच गई। मतलब यह कि एक से 6 अक्तूबर के बीच ही 72 नए केस आ गए। इसमें से जिला अस्पताल में एक अक्तूबर को 3 केस, दो अक्तूबर को 4, तीन अक्तूबर को 18, चार अक्तूबर को आठ, पांच अक्तूबर को पांच और 6 अक्तूबर को 10 केस मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी 10 नए मरीज मिले हैं। ये सभी शहरी क्षेत्र हैं। अब जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 150 हो गई है, जिसमें 110 शहरी क्षेत्र में तथा 40 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 16 मरीज भर्ती हैं। 100 बेड टीबी अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीज अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को मिले मरीजों में शेषपुर की 52 वर्षीय महिला, अलीनगर की 34 वर्षीय महिला, पुलिस लाइंस का 7 वर्षीय बालक, गोरखनाथ क्षेत्र का 50 वर्षीय व्यक्ति, कूड़ाघाट का 24 वर्षीय युवक, माया बाजार का 39 वर्षीय युवक, जाफरा बाजार की 33 वर्षीय महिला, भरपुरवा का 21 वर्षीय युवक, छोटे काजीपुर का 69 वर्षीय व्यक्ति और धर्मशाला बाजार क्षेत्र का 44 वर्षीय व्यक्ति के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हर दिन शाम को स्वास्थ्य की जांच की जाती है और उनमें से जिनकी हालत में सुधार होता है, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाता है। अब तक 10180 लोगों की डेंगू जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को दो घरों में लार्वा भी मिले। अब तक 135 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
डेढ़ महीने में 78 केस, पांच दिन में मिले 72
गोरखपुर जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या छह दिन में ही दो गुनी हो गई है। 30 सितंबर को कुल 78 लोग डेंगू पीड़ित थे। जबकि 6 अक्तूबर को यह संख्या 150 पहुंच गई। मतलब यह कि एक से 6 अक्तूबर के बीच ही 72 नए केस आ गए। इसमें से जिला अस्पताल में एक अक्तूबर को 3 केस, दो अक्तूबर को 4, तीन अक्तूबर को 18, चार अक्तूबर को आठ, पांच अक्तूबर को पांच और 6 अक्तूबर को 10 केस मिले। शेष 24 केस बीआरडी मेडिकल कॉलेज व अन्य निजी अस्पतालों के हैं।