फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 feet tall python climbed on bael tree in maharajganj

महराजगंज: बेल के पेड़ पर चढ़ा 10 फीट लंबा अजगर, लोगों में दहशत

Wed, 14 Jul 2021 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jul 2021 11:15 AM IST
सार

वनकर्मियों ने तीन घंटे रेस्क्यू के बाद अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ा।

विज्ञापन
10 feet tall python climbed on bael tree in maharajganj
अजगर को पकड़ते हुए वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया वन रेंज क्षेत्र के जिगनहवा वार्ड में आबादी से सटे बेल के पेड़ पर बुधावार की सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। उसके बाद टीम ने अजगर को मधवलिया रेंज परिसर लाकर स्वास्थ परीक्षण करने के उपरांत अजगर को मधवलिया रेंज के जंगल मे छोड़ दिया।
विज्ञापन


रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन के जरिए सूचना दिया कि नगर पंचायत के जिगनहवा वार्ड में आबादी से सटे बेल के पेड़ पर एक अजगर चढ़ गया है। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंचकर पेड़ पर चढ़े अजगर को टीम द्वारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अजगर करीब 10 फीट लंबा और 20 किलो वजन का है। अजगर बहुत ही शांत स्वभाव का जानवर होता है। यह अपना शिकार बनाने में कभी चुकते नहीं है। अजगर पेड़ों पर पक्षियों का शिकार करने के लिए अक्सर चढ़ जाते हैं। यह विषैले प्रजाति के जानवर नहीं होते हैं। फिर भी लोगों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed