फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1 more found positive in deria

10 कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 30 Jun 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
1 more found positive in deria
10 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

देवरिया का एक, कुशीनगर के आठ, महराजगंज का एक मरीज शामिल
कुशीनगर के कोरोना पॉजिटिव की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/कुशीनगर/महराजगंज। मंगलवार को आई रिपोर्ट में देवरिया में एक, कुशीनगर में आठ और महराजगंज में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि कुशीनगर में एक संक्रमित की मौत हो गई है। इससे देवरिया में कुल 219, कुशीनगर में 131 और महराजगंज में 169 केस हो गए हैं।
देवरिया के पुराना बरहज निवासी 45 वर्षीय महिला की सांस कई दिनों से फूल रही थी। महिला घर से कहीं गई भी नहीं है। बाहर से आने वालों के भी संपर्क में नहीं रही है। संदेह के आधार पर जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग परेशान है। विभाग महिला के परिवार और आसपास के लोगों से संपर्क कर इसके बारे में जानकारी जुटा रहा है। पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराया जा रहा है। अभी तक जिले में जो भी संक्रमित मिले वह किसी के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए थे। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह किसी के संपर्क में नहीं आई है। इसका पता लगाया जा रहा है। अगर ऐसा होगा तो पूरे मोहल्ले की सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

कुशीनगर कार्यालय के अनुसार गोरखपुर में भर्ती कुशीनगर जिले की कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। हाटा कोतवाली और मोतीचक ब्लॉक के गांव सिकटा की 60 वर्षीय महिला 17 तारीख को संक्रमित पाई गई थी। इसके अलावा आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को सात मरीज ठीक होकर अपने घर आ गए। सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने बताया कि जो आठ पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें एक पुलिस लाइंस का पुलिसकर्मी शामिल है। इसके अलावा तीन संक्रमित पडरौना क्षेत्र के ही गोपालपुर गांव के निवासी हैं। तीन पॉजिटिव मरीज फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार गोविंद टोला के हैं, जबकि एक दुदही क्षेत्र के खलवापट्टी का निवासी है। इन्हें लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 46 हो गई है। कंटेन्मेंट एरिया की संख्या 50 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज में एक स्वस्थ हुआ
महराजगंज। जिले में मंगलवार को एक और कोरोना संक्रमित मिला। वहीं, एक युवक ने फिर कोरोना से जंग जीत ली है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो धानी का निवासी है। कोरोना के सक्रिय मामले 36 तथा डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 130 हो गई है। एक युवक डिस्चार्ज किया गया, जो मुजहना का निवासी है। 286 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले से अब तक कुल 5193 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।

जिले की रिकवरी रेट अन्य जनपदों से बेहतर : डीएम
देवरिया। देसही देवरिया व पथरदेवा ब्लॉक में मंगलवार को आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम अमित किशोर ने कहा है कि कोविड-19 रिकवरी रेट में अपना जिला प्रदेश के अन्य जनपदों से बेहतर है। उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिवों के प्रयास की सराहना करते हुए संचारी रोग नियंत्रण में योगदान देने की अपील की। इस दौरान सीडीओ शिवशरणप्पा, उप कृषि निदेशक डॉ. एके मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, सीवीओ विकास साठे, डीएफओ पीके गुप्ता, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, बीडीओ आलोक सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed