फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1.93 lakh rupees were stolen from account on pretext of changing number

गोरखपुर: नंबर बदलने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 1.93 लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 04 Oct 2023 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Oct 2023 02:15 PM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि बातचीत में उसकी बातों में इतना यकीन हो गया कि वह जो भी मांगा देते चले गए। फिर खाते से कई बार में उसने कुल एक लाख 92 हजार 999 रुपये निकाल लिया। खाता खाली होने के बाद जालसाजी का एहसास हुआ और इसकी शिकायत तत्काल 1930 पर की।

विज्ञापन
1.93 lakh rupees were stolen from account on pretext of changing number
FIR - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

एयरफोर्स कर्मचारी के खाते से जालसाज ने एक लाख 93 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने नंबर बदलने के लिए फोन किया और एक एप डाउनलोड कराकर खाते से रकम को तीन बार में निकाल लिया। एसपी क्राइम के आदेश पर एम्स थाना पुलिस ने राहुल कुमार शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स स्टेशन में रहने वाले कर्मचारी खेताराम प्रजापति ने एसपी क्राइम को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि उनके पास एक काॅल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल कुमार शर्मा बताया और फोन नंबर बदलने को कहा। फिर योनो एसबीआई एप डाउनलोड कराया। बाद में एनिडेस्क एप भी डाउनलोड कराया। फिर यूजर नंबर और पासवर्ड अपने मोबाइल पर मांगने लगा।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि बातचीत में उसकी बातों में इतना यकीन हो गया कि वह जो भी मांगा देते चले गए। फिर खाते से कई बार में उसने कुल एक लाख 92 हजार 999 रुपये निकाल लिया। खाता खाली होने के बाद जालसाजी का एहसास हुआ और इसकी शिकायत तत्काल 1930 पर की। एसपी क्राइम के निर्देश पर मंगलवार को एम्स पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed