{"_id":"63fda35f5e96c07bb30e6474","slug":"1-92-crore-fraud-in-name-of-getting-land-in-gorakhpur-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 1.92 करोड़ की जालसाजी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 1.92 करोड़ की जालसाजी, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Feb 2023 12:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:16 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि देवरिया के रुद्रपुर के जमुनही निवासी सत्येंद्र नाथ पांडेय का आरोप है कि जमीन के नाम पर सात लाख 20 हजार रुपये वसूले गए। लेकिन जमीन नहीं मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से 1.92 करोड़ रुपये की जालसाजी के मामले में पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अलग-अलग पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमा पहले से ही दर्ज है। आरोप है कि ये रुपये लेकर जमीन दिलाने का झांसा देता है और फिर न जमीन देता है और न ही रुपये वापस करता। पुलिस अब उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि देवरिया के रुद्रपुर के जमुनही निवासी सत्येंद्र नाथ पांडेय का आरोप है कि जमीन के नाम पर सात लाख 20 हजार रुपये वसूले गए। लेकिन जमीन नहीं मिली।
इसी तरह रामनगर कड़जहां के गुड्डू से आरोपी ने 80 लाख रुपये वसूला और जमीन नहीं दिया। बहरामपुर के विवेकानंद से 10 लाख रुपये लिए गए। अन्य लोगों से भी लाखों रुपये शैलेंद्र ने वसूला, लेकिन किसी को भी जमीन नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अलग-अलग केस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि अब गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।