{"_id":"63464f17d82c9e1e3442c6b6","slug":"1-80-lakh-robbed-by-armed-micro-finance-company-agent-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट को असलहा सटाकर 1.80 लाख लूटे, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट को असलहा सटाकर 1.80 लाख लूटे, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 12 Oct 2022 10:55 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:55 AM IST
सार
हाटा निवासी अशफाक एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। मंगलवार को बेलघाट के कई गांवों में वसूली करने गए थे। जीतवारपुर गांव से वसूली कर वह निकले थे। शाहपुर गांव में स्थित ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेलघाट इलाके के शाहपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट को असलहा सटाकर 1.80 लाख रुपये लूट लिए। मंगलवार देर शाम वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस एजेंट को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में सीसी टीवी कैमरों को खंगालती रही। एजेंट ने पहले ढाई लाख लूट की सूचना दी थी, लेकिन जांच में वसूले गए 1.80 लाख रुपये की बात सामने आई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, गगहा, हाटा निवासी अशफाक एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। मंगलवार को बेलघाट के कई गांवों में वसूली करने गए थे। जीतवारपुर गांव से वसूली कर वह निकले थे। शाहपुर गांव में स्थित ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की नदियों में उफान, बारिश के बाद शहर में जलभराव, आज बंद रहेंगे 12वीं तक स्कूल
विज्ञापन
आरोप है कि एक बदमाश ने असलहा सटाया और उनके पास रखा बैग छीन लिया। बैग में 1.80 लाख रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से डरे सहमे एजेंट ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर आई पुलिस आसपास के रास्तों के दुकानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है। रात में एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। एसपी साउथ ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने लूट की सूचना दी है। बताए गए हुलिए के हिसाब से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीसी टीवी कैमरों को देखा जा रहा है।