{"_id":"616850f23329c92e83237e9b","slug":"1-36-crore-green-peas-smuggled-from-canada-recovered-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देवरिया में कनाडा से तस्करी कर लाई गई 1.36 करोड़ की हरी मटर हुई बरामद, गोदाम व पैकेजिंग मशीन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देवरिया में कनाडा से तस्करी कर लाई गई 1.36 करोड़ की हरी मटर हुई बरामद, गोदाम व पैकेजिंग मशीन सीज
Thu, 14 Oct 2021 09:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:28 PM IST
सार
नेपाल के रास्ते भारत लाई गई मटर को स्थानीय पैकिंग में डाल कर दक्षिण भारत के राज्यों में भेजते थे। गोदाम व पैकेजिंग मशीन सीज, पांच ड्राइवरों से डीआरआई पूछताछ कर रही।
विज्ञापन
गोदाम से बरामद मटर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) गोरखपुर और लखनऊ की टीम ने देवरिया में एक गोदाम से तस्करी की 1.36 करोड़ कीमत की हरी मटर पकड़ी है। कनाडा की यह मटर नेपाल के रास्ते भारत लाई गई। देवरिया स्थित गोदाम में कनाडा की बोरी से निकाल कर मटर को लोकल पैकिंग की जाती थी। इसके बाद इसे दक्षिण भारत के राज्यों में खपाया जाता था। गोदाम में कार्यरत मजदूरों और ड्राइवरों से पूछताछ में डीआरआई को बड़े नेटवर्क का सुराग हाथ लगा है। जल्द ही मामले में गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
नेपाल के रास्ते ही लाई गई कनाडा की 23 मीट्रिक टन हरी मटर को डीआरआई गोरखपुर ने हाटा-कप्तानगंज के बीच एक अक्तूबर को पकड़ा था। इसके बाद पूरे खेल की जानकारी हुई थी। तभी से डीआरआई गोरखपुर इस गिरोह के पीछे लगी है। पिछले दिनों डीआरआई को देवरिया के एक गोदाम से तस्करी होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना के बाद टीम ने लखनऊ से मदद मांगी थी। लखनऊ से टीम आने के बाद 12 अक्तूबर को टीम ने छापा मारा। इस दौरान गोदाम में 46 मीट्रिक टन हरी मटर मिली। जिसे मशीन से छोटे-छोटे पैकेज में भरा जा रहा था। मटर, मशीन के साथ ही परिसर में खड़ी चार पिकअप, एक डीसीएम को टीम ने जब्त कर लिया। टीम के आने की सूचना पर कुछ लोग भाग खड़े हुए जबकि पांच ड्राइवर व 15 मजदूर मिले। जिनसे टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि नेपाल के रास्ते से कनाडा की हरी मटर को लाया जाता है। गोदाम में मटर को नए पैकेट में डालकर दक्षिण भारत भेजा जाता है। हालांकि नए पैकेज पर कुछ नहीं लिखा है। तस्करी के इस खेल में देवरिया के अलावा, महराजगंज, वाराणसी सहित कई जिलों के लोग शामिल हैं। डीआरआई टीम ने अब नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।